ब्रेडक्रम्ब

iob_bank_about_us

हमारे बारे में
Travel Adventure

इंडियन ओवरसीज बैंक की स्थापना 10 फरवरी 1937 को , कई क्षेत्रों में अग्रणी रहे श्री एम सीटी एम चिदंबरम चेट्टियार द्वारा की गई थी।

उन्‍होंने बैंक की स्थापना विश्व भर में बैंक को पहुंचाने के लिए बैंकिंग में विदेशी विनिमय व्यापार में विशेषज्ञता के मुख्य उद्देश्य के साथ की थी।

आइओबी ने - कराइकुडी, चेन्नई और बर्मा (वर्तमान में म्यांमार) में रंगून और उसके बाद पिनांग, मलेशिया में एक शाखा से एक साथ व्यापार शुरू किया ।

आजादी के समय आइओबी की भारत में 38 शाखाएँ थीं और विदेशों में 7 शाखाएँ -और रु 6.64 करोड़ की जमाएं और उस समय अग्रिम रु 3.23 करोड़ रुपये थे।

आइओबी उन 14 प्रमुख बैंकों में से एक था, जिनका 1969 में राष्ट्रीयकरण किया गया था। 1969 में राष्ट्रीयकरण की पूर्व संध्या पर, आइओबी की भारत में 195 शाखाएं थीं, जिनकी कुल जमाएं रु. 67.70 करोड़ और अग्रिम रु .44.90 करोड़ थे ।

बैंक वर्तमान में 4 देशों सिंगापुर, हांगकांग, थाईलैंड और श्रीलंका में अपनी विदेशी उपस्थिति है।

आईओबी उत्पत्ति के बारे में

अधिक जानें

निदेशक मंडल

अधिक जानें

आईओबी और सोसायटी के बारे में

अधिक जानें

निष्‍पादन विशेषताएं

अधिक जानें