ब्रेडक्रम्ब

iob_Working Capital Loans

अपेज को अंतिम बार अपडेट किया गया (दिनांक और समय) :18-04-2026 04:35 PM
कार्यशील पूंजी ऋण

विनिर्माण यूनिट/ सेवा गतिविधि आसानी से कार्यशील पूँजी निधि की उपलब्‍धता पर बढ़ सकती है। हमारा बैंक एमएसएमई यूनिट को आवश्‍यक कार्यशील पूँजी सहायता प्रदान करता है।

कार्यशील पूँजी निधि की अवधि यूनिट के कार्यशील पूँजी चक्र को देखते हुए तय किया जा सकता है। कार्यशील पूँजी चक्र को निम्‍न फ्लो चार्ट द्वारा वर्णित किया जा सकता है :

नकद > कच्‍चा माल  > कार्य की प्रगति > तैयार उत्‍पाद > प्राप्‍य > नकद

यह साधारणत: माना जाता है कि कार्यशील पूँजी चक्र तीन माह के लिए होती है जैसे नकद को कच्‍चा माल में परिवर्तन करने की अवधी, कच्‍चा माल को तैयार उत्‍पाद में परिवर्तन, तैयार उत्‍पाद से प्राप्‍य और प्राप्‍य से नकद।

गतिविधियों की प्रकृति और विविध अन्‍य कारकों को देखते हुए यह 3 माह अथवा 3 माह से कम हो सकती है।

कार्यशील पूँजी सीमा नकद ऋण, बिल सीमा, गारंटी पत्र, ऋण पत्र आदि द्वारा भी प्राप्‍त किया जा सकता है।

प्रतिभूति/ अन्य पक्ष गारंटी :

एसएमई उधारकर्ताओं द्वारा 20 लाख की ऋण सीमा तक बैंक कोई संपार्श्विक प्रतिभूति/ अन्य पक्ष गारंटी नहीं लेगा। रु.20 लाख से रु. 10 करोड़ तक की ऋण सीमा पर संपार्श्विक प्रतिभूति/ तृतीय पक्ष गारंटी पर योग्‍य मामलों पर छूट दिया जा सकता है और उन सीमाओं को सीजीटीएमएसई के तहत कवर किया जाएगा।

ब्‍याज दर :

एसएमई अग्रिम के विविध वर्गों के लिए ब्‍याज दरों का विवरण पृथक तौर पर उपलब्‍ध है।