ब्रेडक्रम्ब

iob_IOB-Guarantee-Plus

अपेज को अंतिम बार अपडेट किया गया (दिनांक और समय) :17-04-2026 12:43 PM
आईओबी गारंटी प्लस
   

पात्रता

  • नए/मौजूदा एमएसई, जिनका हमारे बैंक के साथ एकमात्र बैंकिंग प्रबंध है।
  • कार्यशील पूंजी, सावधि ऋण और कार्यशील पूंजी सावधि ऋण पर विचार किया जा सकता है।
  • पिछले 12 महीनों में खाता एसएमए1 और एसएमए2 श्रेणी के अंतर्गत नहीं होना चाहिए।
  • नए उधारकर्ताओं के मामले में, सभी प्रमोटरों का सिबिल/सीआरआईएफ हाई मार्क स्कोर 700 या उससे अधिक होना चाहिए।

उद्देश्य

मशीनरी की खरीद, निर्माण, मरम्मत, उन्नयन, तथा एलसी/एलजी और डब्ल्यूसीटीएल के रूप में नया एवं अतिरिक्त कार्यशील पूंजी।

ऋण राशि

न्यूनतम - 20 लाख से अधिक

अधिकतम - 10 करोड़

सुरक्षा / सीजीटीएमएसई कवर

यह ऋण सीजीटीएमएसई द्वारा 10.00 करोड़ रुपये तक सुरक्षित होगा। इस कवरेज का प्रीमियम ऋण लेने वाले द्वारा वहन किया जाएगा।

मार्जिन

स्टॉक पर न्यूनतम 20% और बुक डेट्स पर 25% का मार्जिन; उपकरण, प्लांट और मशीनरी की खरीद, वर्क शेड/फैक्ट्री परिसर के निर्माण और वाहनों आदि के लिए इनवॉइस मूल्य का 20%।

ब्याज दर

खाते की आंतरिक/बाह्य रेटिंग के आधार पर, वर्तमान में लागू परिपत्र के अनुसार।

इस योजना के तहत, युवा और महिला उधारकर्ताओं को लागू ब्याज दर में 0.50% की छूट दी जाती है।

पुनर्भुगतान की अवधि

अधिकतम 84 महीने की अवधि, जिसमें 12 महीने तक की अवकाश अवधि शामिल है।

प्रक्रमण संसाधन शुल्क

  • टर्म लोन की अपफ्रंट फीस पर 50% की छूट, यदि TL मार्जिन 50% या उससे अधिक है।
  • अन्य मामलों में, लागू सेवा शुल्क परिपत्र के अनुसार लागू प्रोसेसिंग शुल्क/अग्रिम शुल्क देय होगा।

अन्य शर्त

  • सभी एमएसई इकाइयों के लिए उद्यम पंजीकरण संख्या अनिवार्य है।
  • उधारकर्ता के अनुरोध पर, पहले 3 वर्षों के लिए सालाना सीजीटीएमएसई शुल्क का भुगतान करने हेतु एक अलग अतिरिक्त टर्म लोन (मूल टर्म लोन का 3%) स्वीकृत किया जाएगा। इस लोन का पुनर्भुगतान बिना किसी हॉलिडे पीरियड के, 36 ईएमआई में करना होगा।