iob_bank_health_insurance

पेज को अंतिम बार अपडेट किया गया (दिनांक और समय) :28-04-2026 10:39 AM
स्वास्थ्य बीमा

आपकी हेल्थ केयर संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए और अनुकूलित व्यापक स्वास्थ्य बीमा उत्पाद प्रदान करने के लिए हमने चार बीमा भागीदारों के साथ समझौता किया है :

यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी

यूएसजीआईसी: आइओबी स्वास्थ्य देखभाल नीति

यूनिवर्सल सोम्पो आइओबी हेल्थ केयर पॉलिसी मूलतः एक पूर्ण स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो विशेष रूप से आइओबी के ग्राहकों के लिए पेश की जाती है।

  • यह उत्पाद आइओबी के ग्राहकों के लिए अनुकूलित है।
  • यूनिवर्सल सोम्पो आइओबी हेल्थ केयर पॉलिसी मूलतः एक पूर्ण स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो आपको, आपके जीवनसाथी और आपके दो आश्रित बच्चों को कवर करती है।
  • यह पॉलिसी भारत में चिकित्सा उपचार प्रदान करती है। यह पॉलिसी निम्नलिखित घटनाओं के मामले में अस्पताल में भर्ती होने का खर्च वहन करती है:
  • अचानक बीमारी
  • पॉलिसी के अंतर्गत आने वाली किसी विशेष बीमारी के लिए आवश्यक कोई भी सर्जरी
  • दुर्घटना में लगी चोटें

प्रमुख विशेषताऐं

यूनिवर्सल सोम्पो आइओबी हेल्थ केयर पॉलिसी बीमित व्यक्ति को निम्नलिखित सुविधाएँ प्रदान करती है:

  • इस फ्लोटर पॉलिसी के अंतर्गत खाताधारक का पूरा परिवार कवर होता है। परिवार के सदस्य, जैसे पति/पत्नी और दो आश्रित बच्चे, इसमें शामिल हैं। अतिरिक्त प्रीमियम अदा करके खाताधारक के आश्रित माता-पिता को इस पॉलिसी के अंतर्गत बीमा या कवर किया जा सकता है।
  • कवरेज राशि 50000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक है ।
  • यूनिवर्सल सोम्पो आइओबी हेल्थ केयर पॉलिसी के अंतर्गत पहले से मौजूद बीमारियाँ शामिल नहीं हैं। हालाँकि, इस पॉलिसी के अंतर्गत पहले से मौजूद बीमारियों को भी शामिल करने का प्रावधान है। यदि व्यक्ति लगातार चार वर्षों तक बिना किसी दावे के बीमा करवाता है, तो पहले से मौजूद बीमारी भी इस पॉलिसी के अंतर्गत कवर होगी। ध्यान दें: कि बीमारी इस बीमा पॉलिसी द्वारा कवर की गई बीमारियों की सूची में से होनी चाहिए।
  • दावा मुक्त पॉलिसी धारण के लगातार 3 वर्ष पूरे होने पर ही कुल बीमित राशि पर 1% की दर से स्वास्थ्य जांच लागत की पेशकश की जाती है ।
  • मातृत्व लाभ और शिशु देखभाल व्यय: यूनिवर्सल सोम्पो आइओबी हेल्थ केयर पॉलिसी के अंतर्गत, मातृत्व लाभ और शिशु देखभाल अनुभव कुल बीमित राशि के 5% तक कवर किए जाता है । यह लाभ पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 9 महीने बाद ही मान्य होता है।

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड विभिन्न समूह और खुदरा स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा उत्पाद प्रदान करती है:

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी

एसबीआई जनरल ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य बीमा योजनाएँ प्रदान करता है। इन स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की मुख्य विशेषताओं का मुख्य अंश है:

  • आरोग्य प्रोटेक्ट स्वास्थ्य बीमा - (यहां क्लिक करें) attached file is in PDF Document Format(सामग्रीः अंग्रेजी। प्रारूपः पीडीएफ। देखें/डाउनलोड करें। आकार: 104 KB )
  • आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य बीमा  - (यहां क्लिक करें) attached file is in PDF Document Format(सामग्रीः अंग्रेजी। प्रारूपः पीडीएफ। देखें/डाउनलोड करें। आकार: 83.3 KB)