ब्रेडक्रम्ब

iob_bank_iob_insta_digital_savings_account

अंतिम अद्यतन तिथि :04/02/2026
आईओबी इंस्टा डिजिटल बचत खाता
       
योजना आइओबी इंस्टा डिजिटल बचत खाता

खोलने का तरीका

ग्राहक केवल वेब चैनल के माध्यम से ही खाता खोल सकते हैं।
खाता खोलने के लिए यहां क्लिक करें।

योजना कोड

एसबीआएनडी

पात्रता

ऐसे सभी निवासी व्यक्तियों, जिनके पास वैध आधार और पैन कार्ड है और उनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है।

यह सुविधा केवल नए बैंक ग्राहकों के लिए है

ग्राहक का किसी अन्य बैंक/वित्तीय संस्थान में आधार के माध्यम से ओटीपी आधारित सत्यापन-आधारित कोई खाता नहीं होना चाहिए ।

किसी भी समय, ग्राहक के पास केवल एक इंस्टा डिजिटल बचत खाता हो सकता है और कोई अन्य खाता नहीं हो सकता।

अनिवार्य आवश्यकता

ग्राहक के पास वैध आधार संख्या और वैध स्थायी खाता संख्या (पैन) होनी चाहिए।
यदि आधार में दर्ज ग्राहक का नाम पैन कार्ड में दर्ज नाम से भिन्न है, तो आधार में दर्ज विवरण को रिकॉर्ड में लिया जाएगा।

ग्राहक के पास उसके नाम पर पंजीकृत एक वैध और सक्रिय स्थानीय मोबाइल नंबर होना चाहिए, तथा वह उसके आधार नंबर से जुड़ा होना चाहिए।

एक वैध और सक्रिय ईमेल आइडी

खाते का प्रकार

निवासी एसबी

आयु वर्ग

18 वर्ष और उससे अधिक

संचालन का तरीका

खाता केवल एकल नाम से खोला जा सकता है तथा स्वयं द्वारा ही संचालित किया जा सकता है।

न्यूनतम शेष राशि की आवश्यकता

नियमित बचत खाते पर लागू के अनुसार

खाते की अवधि

अधिकतम 1 वर्ष; जिसके भीतर ग्राहक का पूर्ण केवाइसी हो जाने पर, खाता संख्या ग्राहक द्वारा पसंद की गई किसी अन्य बचत योजना में जारी रह सकती है।

इंटरनेट बैंकिंग सुविधा

हाँ, जो कि ओटीपी आधारित खातों के लिए लागू प्रतिबंधों के अधीन है

मोबाइल बैंकिंग सुविधा

हाँ, जो कि ओटीपी आधारित खातों के लिए लागू प्रतिबंधों के अधीन है

आईएमपीएस/यूपीआई लेनदेन

हाँ, जो कि ओटीपी आधारित खातों के लिए लागू प्रतिबंधों के अधीन है

डेबिट कार्ड

रुपे क्लासिक/ प्लेटिनम डेबिट कार्ड (केवल न्यूनतम रु. 1000/- खाते में जमा करने के बाद ही उपलब्ध)

एसएमएस अलर्ट सुविधा

हाँ

शुल्क एवं प्रभार

नियमित बचत खाते पर लागू

ओटीपी आधारित खाते पर प्रतिबंध

बचत सीमा

सभी खातों में कुल क्रेडिट की ऊपरी सीमा

एक वित्तीय वर्ष में सभी जमा खातों में कुल जमा राशि 2,00,000/- रुपये से अधिक नहीं होगी।

सभी खातों में शेष राशि की ऊपरी सीमा

सभी जमा खातों का कुल शेष 1,00,000/- रुपये से अधिक नहीं होगा

लेनदेन सीमा

प्रति लेनदेन लेनदेन सीमा 49,999/- रुपये है।

नकद लेनदेन

नकद क्रेडिट लेनदेन की अनुमति नहीं है ।

शाखा से नकद निकासी नहीं ।

अन्य प्रतिबंध

किसी भी प्रकार के शाखा चैनल लेनदेन की अनुमति नहीं है

पासबुक सुविधा उपलब्ध नहीं

लॉकर सुविधा उपलब्ध नहीं

पूर्ण केवाइसी पूरा होने तक कोई चेक बुक जारी नहीं की जाएगी

खाते का विवरण इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है

कोई डिमांड ड्राफ्ट या विदेशी मुद्रा नहीं

कोई अस्थायी ओवरड्राफ्ट सुविधा नहीं

पूर्ण केवाइसी पूरा होने तक आइपीओ में निवेश की सुविधा नहीं दी जाएगी

अन्य शर्तें

ग्राहक को तब तक कोई अन्य खाता खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी जब तक कि इस खाते के लिए पूर्ण केवाइसी पूरी नहीं हो जाती है और योजना को नियमित बचत खाते में परिवर्तित नहीं कर दिया जाता है।

किसी भी शाखा में जाकर केवाइसी औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं, जिसके बाद इंस्टा डिजिटल बचत खाते को नियमित बचत खाते में अपग्रेड कर दिया जाएगा और ग्राहक बिना किसी प्रतिबंध के नियमित बचत खाते पर लागू सभी सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे।

इंस्टा सेविंग्स अकाउंट को केवल केवाइसी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद, मूल ब्रांच में लिखित अनुरोध करके बंद किया जा सकता है। यदि खाता खोलने के एक वर्ष के भीतर केवाइसी प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो खाता बंद कर दिया जाना चाहिए और खाते में देय शेष राशि के प्रति ग्राहक के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट जारी किया जाना चाहिए।