ब्रेडक्रम्ब

iob-bank_nri_remittances

एनआरआई प्रेषण

इण्डियन ओवरसीज़ बैंक के साथ, आपके पास भारत में धन भेजने के लिए कई विकल्प हैं। हम स्विफ्ट (वायर ट्रांसफर के रूप में भी जाना जाता है) / वेब आधारित विप्रेषण / इलेक्ट्रॉनिक फंड अंतरण/ ड्राफ्ट और व्यक्तिगत चेक के माध्यम से प्राप्त धनप्रेषण को ही लाभार्थी तक भेजने की प्रक्रिया में शामिल करते हैं ।

स्विफ्ट विदेश से भारत में धन अंतरित करने का एक आसान और सबसे तेज माध्यम है । यह प्रत्यक्ष रुप से, बैंक-से-बैंक के बीच का लेन-देन है । इसके लिए धन-प्रेषक को विप्रेषण अनुरोध के साथ अपने देश में अपने बैंकर से संपर्क करना पड़ता है । इसके बाद प्रेषक बैंक लाभार्थी को भुगतान के लिए आईओबी को भुगतान अनुदेश (स्विफ्ट एमटी 103) भेजता है तत्पश्चात प्रेषक बैंक के निर्देश की प्रक्रिया की जाती है और लक्षित प्राप्तकर्ता को धन उपलब्ध कराई जाती है ।

प्रेषक बैंक को धन-प्रेषण संबंधित भेजे जाने वाले विवरण

  • लाभार्थी का नाम और खाता संख्या
  • भारत स्थित बैंक और शाखा का नाम जहाँ खाता है

 

कृपया प्रेषक-बैंक से अनुरोध करें कि स्विफ्ट संदेश को सही स्विफ्ट कोड में भेजें ।