ब्रेडक्रम्ब

iob_bank_faqs_on_term_loan_against_gold_ornaments

पेज को अंतिम बार अपडेट किया गया (दिनांक और समय) :Feb 01, 2026 at 05:36:32 AM
सोने-के आभूषणों के एवज में ऋण पर एफएक्यू

स्वर्ण-आभूषणों पर सावधि ऋण (ब्याज अनुदान के बिना)

1. इस ऋण योजना का उद्देश्य क्या है?

अल्पकालिक उत्पादन के लिए, निवेश गतिविधियों जैसे भूमि विकास, लघु सिंचाई, कृषि उपकरणों की खरीद आदि और कृषि (डेयरी, भेड़, बकरी, मत्स्य पालन, बतख पालन, मधुमक्खी पालन) से संबंधित गतिविधियां।

2. इस ऋण सुविधा का लाभ कौन उठा सकता है?

कृषक, काश्तकार, कृषि और संबद्ध गतिविधियों में लगे भूमिहीन मजदूर।

3. इस योजना के तहत अधिकतम राशि क्या है?

50 लाख रुपए ।

4. कितना मार्जिन आवश्यक है?

15% से 25%

5. ब्याज दर क्या है?

आरएलएलआर - 0.85%

6. अधिकतम चुकौती अवधि क्या है?

मासिक/त्रैमासिक/अर्धवार्षिक या वार्षिक किश्तों में अधिकतम 36 महीने की अवधि के साथ आभूषणों के मूल्य के अधीन किसी भी समय बकाया को कवर करता हो।

अल्पकालिक उत्पादन के लिए, एक वर्ष।

7. इस ऋण योजना के लिए किस ज़मानत की आवश्यक है?

स्वर्ण-आभूषणों की गिरवी।