ब्रेडक्रम्ब

iob_bank_faqs_on_personal_loan_top-up

अंतिम अद्यतन तिथि :02/02/2026
व्यक्तिगत ऋण टॉप अप पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्

व्यक्तिगत ऋण टॉप अप पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. व्यक्तिगत ऋण टॉप -अप क्या है ?

व्यक्तिगत ऋण टॉप अप एक प्रकार अतिरिक्त ऋण है , जो आप अपने वर्तमान में चल रहे व्यक्तिगत ऋण के ऊपर ले सकते है , यदि आपकी पुनर्भुगतान का इतिहास अच्छा है और सभी मानदंडों की पूर्ति करते हैं।

2. व्यक्तिगत ऋण टॉप अप के लिए लक्षित समूह कौन हैं?

केंद्रीय सरकार , राज्य सरकार , अर्ध सरकारी , राज्य सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम , केंद्रीय सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, रेलवे, रक्षा और अर्धसैनिक बल के कर्मचारी , जिनके खाते हमारे साथ हैं और उन संस्थाओं के कर्मचारी , जिनके परिसर में हमारी बैंक है तथा उन संस्थाओं का वेतन हमारी किसी भी शाखा में जमा होता है।

3. व्यक्तिगत ऋण टॉप अप के लिए कौन पात्र है?

वर्तमान में चल रहे व्यक्तिगत ऋणकर्त्ता (ए श्रेणी) , जिनका पिछले 12 महीनों से संतोषजनक और नियमित पुनर्भुगतान हो रहा है ।

4. क्या सिबिल स्कोर में कोई कटऑफ है ?

ऋण लेने के लिए न्यूनतम सिबिल स्कोर 700 है।

5. उल्लिखित योजना में ऋण लेने के लिए क्या कोई न्यूनतम आयु है ?

न्यूनतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए ।

6. ऋण राशि कितनी होगी ?

किसी भी समय वेतन का 25 बार या रु 7.50 लाख , जो भी कम हो ।

7. व्यक्तिगत ऋण टॉप अप लेने के लिए शुद्ध वेतन कितना होना चाहिए?

प्रस्तावित कटौती के पश्चात , वेतन का 40% या न्यूनतम रु 50000/- । सकल वेतन से आयकर की कटौती अनिवार्य रूप से करनी है।

8. व्यक्तिगत ऋण टॉप अप की पुनर्भुगतान अवधि कितनी है?

अधिकतम 60 महीने या सेवानिवृत्ति के तीन महीने पहले या 60 वर्ष की आयु तक , जो भी जल्दी हो ।

9. किसी भी समय पर, मैं कितने व्यक्तिगत ऋण ले सकता हूँ ?

किसी भी समय पर उधारकर्त्ता के पास 2 से ज़्यादा व्यक्तिगत ऋण नहीं होना चाहिए यानि 1 नियमित व्यक्तिगत ऋण और 1 व्यक्तिगत ऋण टॉप अप।

10. ्यक्तिगत ऋण टॉप अप  लेने के लिए क्या कोई सुरक्षा भी देनी पडती है ?

उधारकर्त्ता को ऋण के किश्तों की वसूली हेतु अटल एस आई /ईसीएस/पीडीसी देनी है । एस आई/ईसीएस आदेश उधारकर्त्ता के वेतन खाते में वेतन जमा होने की तारीख के समकालीन करना है ।

11. क्या मैं व्यक्तिगत ऋण टॉप अप  की अवधि के दौरान अपना वेतन खाता दूसरे बैंक में आंतरित कर सकता हूँ ?

नहीं , उधारकर्ता से एक वचन पत्र लेना है कि उधारकर्त्ता ऋण की कालावधि के दौरान वह अपना वेतन खाता नहीं बदलेगा ।

12. न्यूनतम क्रेडिट स्कोर कितना होना चाहिए?

700 या उससे ज़्यादा