ब्रेडक्रम्ब

iob_bank_FAQs_on_kisan_tatkal_scheme

अंतिम अद्यतन तिथि :01/02/2026
किसान तत्काल योजना पर एफएक्यू

किसान तत्काल योजना

1. इस योजना का उद्देश्य क्या है?

कृषि प्रयोजनों के आपातकालीन आवश्यकता को पूरा करने के लिए मौजूदा केसीसी धारकों को तत्काल ऋण प्रदान करना।

2. इस योजना के तहत ऋण आवेदन करने के लिए कौन पात्र हैं?

केवल मौजूदा केसीसी धारक ही पात्र हैं, कम से कम दो वर्षों का बढ़िया निष्पादन रिकॉर्ड एक पूर्वापेक्षा है। ऋण के लिए व्यक्तिगत रूप से या समूहों में आवेदन दिया जा सकता है (4 किसानों से अधिक नहीं)

3. सुविधा का प्रकार क्या है?

एकल लेन-देन सावधि ऋण के रूप में स्वीकृत ऋण ।

4. इस योजना के तहत ऋण की राशि क्या है?

न्यूनतम 1000/- रुपये और अधिकतम केसीसी सीमा का 50% या वार्षिक आय का 25% या 50,000/- रुपये जो भी कम हो।

5. इस योजना के तहत ऋण के लिए ज़मानती आवश्यकताएं क्या हैं?

केसीसी के लिए प्राप्त मौजूदा ज़मानत जारी रहनी चाहिए।

6. इस ऋण के लिए चुकौती अवधि क्या है?

ऋण 3 वर्षों में या तो छमाही या वार्षिक किस्तों में चुकाया जाना है। बाद में केसीसी सीमा बढ़ाने के समय किसान तत्काल ऋण को पूर्ण रूप से समाशोधित किया जाना है।