faqs_on_jewel_loan_suvidha

पेज को अंतिम बार अपडेट किया गया (दिनांक और समय) :Feb 01, 2026 at 04:57:28 AM
गहना ऋण सुविधा पर एफएक्यू

आभूषण ऋण - सुविधा

प्रश्न 1. अग्रिम की प्रकृति क्या है?

उत्तर: मांग ऋण और मियादी ऋण

प्रश्न 2. ऋण का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: ऋण राशि का उपयोग निम्न के लिए किया जा सकता है-

  • आवासीय ऋण में अंतर राशि की आवश्यकता।
  • आवासीय परिसंपत्ति का पंजीकरण शुल्क।
  • परियोजना की मूल्य वृद्धि।

खर्च की तिथि से 12 महीने की अवधि के भीतर ग्राहक द्वारा किए गए उपरोक्त खर्चों की प्रतिपूर्ति।

प्रश्न 3. योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति जिसके पास आय का स्थिर स्रोत हो, जिसमें पेंशनभोगी शामिल हों और हमारे साथ अकेले या संयुक्त रूप से आवास ऋण खाता हो (मौजूदा और नया) या किसी अन्य बैंक/ वित्तीय संस्था 15 लाख रुपए तक के ऋण के लिए उधारकर्ता द्वारा आय का प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य नहीं है।

प्रश्न 4. इस योजना के तहत न्यूनतम और अधिकतम ऋण राशि क्या है?

उत्तर: मांग ऋण: न्यूनतम 25,000/- रुपए और अधिकतम सीमा - 15 लाख रुपए । मियादी ऋण: न्यूनतम 25,000/- रुपये और अधिकतम सीमा-15 लाख रुपये।

प्रश्न 5. ऋण चुकाने की अवधि क्या है?

15 लाख रुपये तक का मांग ऋण: 12 महीने एकबारगी भुगतान। मियादी ऋण: 60 ईएमआइ

प्रश्न 6. आभूषण ऋण - सुविधा ऋण लेने के लिए लागू प्रसंस्करण प्रभार क्या हैं?

उत्तर: लागू प्रसंस्करण प्रभार स्वीकृत सीमा का 0.25% है, जो न्यूनतम रु.500/- + जीएसटी और अधिकतम रु. 2500/- + जीएसटी |