iob_bank_faqs_on_bhoomi_shakti

अंतिम अद्यतन तिथि :01/02/2026
भूमि शक्ति पर एफएक्यू

1) इस योजना का उद्देश्य क्या है ?

सभी कृषि गतिविधियों के लिए महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना ।

2) इस योजना के तहत ऋण आवेदन करने के लिए कौन पात्र हैं ?

महिला किसान, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं :

क) जिन महिलाओं के पास अपने नाम पर कृषि भूमि है ।

ख) पट्टेदार किसान, यदि पट्टेदार महिला है ।

3) इस योजना के तहत ऋण स्वीकृत करने की अन्य नियम एवं शर्तें क्या हैं ?

ऋण देने के नियम एवं शर्तें/ मानदंड जैसे सहायता का तरीका, ऋण की मात्रा, मार्जिन, सुरक्षा, पुनर्भुगतान अवधि सामान्य ऋण के साथ सभी प्रकार में समान है, कृषि और संबद्ध गतिविधियों के तहत निम्नलिखित रियायतें अपेक्षित हैं

क) ब्याज दर : यदि डीआरआई के तहत दी जाती है तो 4%, अन्य सभी मामलों में – रुपये 50000/- तक की सीमा के लिए लागू दर से 0.5% कम और रुपये 50000/- से अधिक की सीमा के लिए लागू दर से 0.25% कम ।

ख) अन्य शुल्क : इस योजना के तहत दिए गए सभी ऋणों के लिए प्रसंस्करण शुल्क, अग्रिम शुल्क और गिरवी शुल्क माफ कर दिया गया है ।